logo

गोशाला से जानवरों को घास देकर लौट रहे ग्रामीणों पर जंगली सुअरों ने किया हमला

खबर शेयर करें -

गढ़खेत रेंज के अंतर्गत मजकोट गांव में आज सुबह दो लोगों पर जंगली सुअरों ने हमला कर दिया। दोनों ही गोशाला से जानवरों को घास देकर लौट रहे थे। एक ग्रामीण के सिर पर गंभीर चोट हैं। दोनों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती किया। जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव में सुअर के हमले से ग्रामीणों में दहशत हैं। उन्होंने वन विभाग से जल्द राहत दिलाने की मांग की है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मजकोट गांव में महादेव गिरी पुत्र नारायण गिरी तथा बलवंत पुरी पुत्र आत्मपुरी गोशाला में जानवरों को घास देने के लिए गए थे। गोशाला के पास खेतों से जंगली सुअर ने अचानक महादेव गिरी पर हमला कर दिया। साथी द्वारा हल्ला मचा कर और पत्थर मार कर उसे भगा दिया। सुवरो के द्वारा जाते जाते उन
पर भी हमला कर दिया। उसके बाद ग्रामीण दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए। जहा डॉक्टर कमल विष्ट द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। डॉ. बिष्ट ने बताया की युवक सिर, हाथ, छाती सहित घुटनो में गहरे जख्म हुए हैं।

घटना की सुचना मिलते ही वन क्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे। घायल व्यक्ति का हाल जाना साथ ही 5000 रुपये की सहायता राशि दी। उन्होंने कहा कि गांव में वन विभाग की गश्ती टीम भेजी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp