logo

स्मैक मे लिप्त वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त 27 वर्षीय हर्षित तहसील रोड निवासी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना के दौरान पूर्व में एक अन्य अभियुक्त के कब्जे से 4.01 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी, जिसकी कड़ी इस अभियुक्त से जुड़ी पाई गई। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।

Share on whatsapp