logo

बलिघाट-धरमघर सड़क के डामरीकरण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पुंगरघाटी क्षेत्र में बलिघाट से धरमघर तक हो रहे सड़क डामरीकरण कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी और घटिया डामरीकरण का आरोप लगाते हुए शासन-प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है।

सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल सिंह कलाकोटी ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से मानकों के विपरीत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं, जबकि डामरीकरण कार्य पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा नालियों सहित अन्य निर्माण कार्यों में भी अनियमितताएं बरती जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी ने जिले की खराब सड़कों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला

उन्होंने बताया कि हरजू मंदिर के पास सड़क पर बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है, लेकिन इसके समाधान के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मामले का संज्ञान नहीं लिया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मैग्नेसाइट कर्मियों ने दी 21 सितंबर से कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

वहीं ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में पाई जा रही खामियों को दूर करने की मांग की है। उनका कहना है कि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण ही क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp