logo

खाती के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय मे सड़क को लेकर किया प्रर्दशन

खबर शेयर करें -

खरकिया से खाती तक बन रहे मोटर मार्ग का निर्माण अधर में लटकने से खाती के ग्रामीणों में नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द सड़क का निर्माण पूरा कराने और आपदाग्रस्त पैदल पुल की मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों ने समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 36 वाहन चालकों के चालान

बुधवार को डीएम को दिए ज्ञापन में खाती के ग्राम प्रधान कैलाश सिंह दानू ने बताया कि खरकिया से खाती के लिए बन रहे छह किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका है। काम अधूरा छोड़ने से लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। खाती के घटगाड़ गधेरे में बने झूला पुल का अपरमेंट आपदाग्रस्त हो गया था। जिसके कारण पुल को खतरा बना हुआ है। कभी भी पुल गिर सकता है। ग्रामीणों ने पिंडर घाटी के धूर में बने एकमात्र मोबाइल टावर की सेवाएं बाधित होने से आ रही परेशानी बताई। कहा कि पिंडर घाटी में संचार सेवाएं ठप हैं। खाती गांव अब तक संचार सुविधाओं से नहीं जुड़ पाया है। ग्रामीणों ने डीएम से सभी समस्याओं का निदान करने की मांग की। इस मौके पर तारा सिंह दानू, हयात सिंह, जोहार सिंह, भजन सिंह, राजेंद्र सिंह, विमला दानू आदि मौजूद रहे

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp