logo

बंदरों व सुवरों की समस्या पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व मे ग्रामीणों ने किया प्रर्दशन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है कांग्रेस हर मुद्दे पर भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही अब कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बाल कृष्ण के नेर्तत्व में ओखलसों में सुवरों व बंदरों के आतंक को लेकर ग्रामीणों के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

बालकृष्ण ने कहा कि पहाड़ की खेती बंदर व सुवर लगातार बर्बाद कर रहे हैं और क्षेत्र की जनता निराश है जबकि 2017 के चुनावी घोषणा पत्र में वर्तमान विधायक चंदन राम दास ने चुनाव जीतने पर जनता को इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने का वायदा किया था। लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp