logo

दस हजार की रिश्वत लेते सल्ट में रजिस्ट्रार कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

विजिलेंस की टीम ने सल्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस टीम ने शिकायत के बाद यह कार्रवाई की है।

विजिलेंस टीम को सल्ट तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो हबीब अहमद के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसके बाद आज सूचना पर विजिलेंस टीम ने तहसील परिसर से कानूनगो हबीब अहमद को 10 हजार की रिश्वत लेटे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है

एसपी विजलेंस पीएन मीणा ने बताया कि शिकायत के बाद आज टीम को सल्ट भेजा गया था। जहां टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। विजलेंस टीम द्वारा आरोपी कानूनगो से कई घंटों की पूछताछ की गई। जिसके बाद टीम उसे लेकर हल्द्वानी रवाना हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp