logo

सितारगंज में 9 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर के सितारगंज में विजिलेंस की टीम ने कानूनगो बंदोबस्त अशरफ अली को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस एसपी प्रहलाद मीणा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। उनके अनुसार कानूनगों को 9 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत वह एक किसान का दाखिल खारिज करने करने की एवज में उससे ले रहा था। उन्होंने बताया कि विजिलेंस की टीम कानूनगो को गिरफ्तार करके न्यायालय ले जा रही है। विजिलेंस टीम ने कानूनगो को गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित किसान ने रिश्वत की राशि उसे दी। टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp