logo

चौकी इंचार्ज व अधिवक्ता के बीच जमकर हुई हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में चौकी इंचार्ज और अधिवक्ता के बीच जमकर हाथापाई हो गयी। मामला है लालकुआँ कोतवाली के बिन्दुखत्ता क्षेत्र का जहां जमीनी मामले को लेकर मौके पर पहुँचे बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज और अधिवक्ता के बीच विवाद खड़ा हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि अधिवक्ता और पुलिस के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस ने अधिवक्ता को गिरफ्तार कर सरकारी कार्य मे बाधा डालने, मारपीट, गाली गलौज सहित धमकी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही मामले की सूचना मिलते ही आधा दर्जन अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौपी है। कोतवाली में एकत्र भीड़ को मामला बढ़ते देख हटा दिया गया। वही पुलिस और वकील के बीच मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp