बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांतिदल जिला इकाई की बैठक में कार्यकारणी का विस्तार करते किया गया। जिसमें गिरीश कोरंगा को गरुड़ ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष व पूरन सिंह मेहता को जिला महामंत्री बनाया गया है। उन्होंने अतिशीघ्र ब्लॉक स्तर पर पार्टी सम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष मनोज जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई। साथ ही ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। जिसमें कृष्ण सिंह बिष्ट कठपुडिया युवक ब्लॉक अध्यक्ष, ललित सिंह जनोंटी कठपुडिया ब्लॉक अध्यक्ष,दीप जोशी जिला सोशल मीडिया प्रभारी,पूरन सिंह मेहता जिला महामंत्री,कैलाश पांडेय नगर अध्यक्ष बागेश्वर,मयंक चौबे बगेश्वर विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन भुवन काण्डपाल ने किया। इस अवसर पर विनोद पांडेय, पूरन रावत, गोविंद ठठोला, हरीश डंगवाल, राजू नयाल, नवीन वर्मा, घनश्याम जोशी, जगदीश डंगवाल, रणजीत बोरा, मनोज चौहान, मंगल धपोला आदि मौजूद थे।
कोरंगा खिलाफ दी तहरीर कोतवाली में दी तहरीर
बागेश्वर। उक्रांद जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने लौबाज निवासी इंदर सिंह कोरंगा के खिलाफ पार्टी की छवि भूमिल करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली बागेश्वर में तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि श्री कोरंगा द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार उत्तराखंड क्रांति दल के खिलाफ भ्रामक व अनर्गल बयान जारी कर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है.








