बागेश्वर: उपनल संयुक्त मोर्चा ने 12 फरवरी से कार्यबहिष्कार का एलान कर दिया है। वह आंदोलन तेज करेंगे। उन्होंने लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर यह निर्णय लिया गया है।
उपनल संविदा संघ के अध्यक्ष प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि आंदोलन को तेज धार देने के लिए विभागों में उपनल कर्मचारियों की गेट मीटिंग हो गई है। उन्होंने सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। राज्य गठन के बाद उपनल कर्मचारी अल्पवेतन पर काम कर रहे हैं। 15 से 18 वर्ष से वह विभाग और निगमों में अमूल्य समय दे चुके हैं। उम्र भी 40 से 45 वर्ष हो गई है। नियमित रोगजार के बजाए उन्हें हटाया जा रहा है। समय पर वेतन भी नहीं मिलता है। महंगाई के अनुरूप वेतन में बढ़ोत्तरी भी नहीं हुई। उन्होंने वेतन में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, महंगाई भत्ता, प्रोत्साहन राशि, पांच वर्ष से अधिक कार्य करने पर उनके लिए पद सृजित करने की मांग की। कहा कि 12 फरवरी से कार्यबहिष्कार कर वह आंदोलन प्रारंभ करेंगे।



