logo

अज्ञात लोगों ने खीरो नदी में छोडे जहरीले रसायन, पेयजल योजनाएं दूषित, ग्रामीणों में आक्रोश

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। विकास खंड द्वाराहाट अंतर्गत खीरो नदी में जहरीला
रसायन छोड़े जाने से ्ेतम में पेयजल संकट गहरा गया है। रविवार शाम करीब 5 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने नदी में विषाक्त रसायनिक पदार्थ डाल दिया, जिससे नदी से जुड़ी सभी पेयजल योजनाएं पूरी तरह दूषित हो गई हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं, यह पानी यदि किसी ग्रामीण, पालतू या जंगली जानवर द्वारा पिया जाता है तो उनके स्वास्थ्य के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। खीरो घाटी से गुजरने वाली इस नदी से ग्राम सभा किरौली, सलना, कूना, बसेरा, बूंगा सहित करई अन्य गांवों की पेयजल आपूर्ि जुड़ी हुई है। रसायन से पानी दूषित हाोने के बाद डन गांों की जनता गंभीर संकट का सामना कर रही है। ब्लॉक प्रमुख ने जताई चिंता ब्लाक प्रमुख द्ाराहाट, डॉ आरती फिसैला ने इस गंभीर मामले प्रशासन को अवगत कराते हुए तत्काल करवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणो की समस्याओं को देखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं और पेयजल आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाए। उन्होंे चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गईं तो ग्रामीण जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन,प्रशासन और संवंधित विभाग की होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आपदा के बीच मूलभूत पैदल रास्ता भी हुआ दुश्वार, दुणीं-पन्याती-बीथी मोटर मार्ग 10 दिनों से बंद
Ad
Share on whatsapp