भाजपा की विजय संकल्प यात्रा कुमाऊं की काशी बागेश्वर से शुरू हो रही है। यह यात्रा कुमाऊं के सभी जिलों तक जाएगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मंत्री विशन चुफाल आदि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रथ कपकोट से होते हुए चौकोड़ी और पिथौरागढ़ जिले में प्रवेश करेगा।
आज भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता करते हुए विजय संकल्प यात्रा कुमाऊं के सह प्रभारी और प्रदेश मंत्री पुष्कर काला ने यह जानकारी दी। शनिवार को गढ़वाल मंडल की विजय संकल्प यात्रा शुरू हो गई है। रविवार को कुमाऊं की यात्रा बागनाथ नगरी से प्रारंभ होगी। जनता के द्वार तक जाकर नई सरकार के गठन से पूर्व कितने वायदे पूरे हुए।
नए सुझाव आदि भी लिए जाएंगे। पिछला घोषाणा पत्र में कितने कार्य हुए इसका भी जिक्र होगा। राज्य के 70 विधानसभाओं में पहले ही एलइडी भेजी गई है। जिसमें सरकार का लेखा-जोखा है।
एक लाख करोड़ की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। महिला, पुरुष, किसानों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। केदारनाथ का पुर्ननिर्माण, बड़ी परियोजनाएं, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण, घस्यारी योजना, कर्णप्रयाग तक रेल लाइन, चारधाम की सड़कें,
बागेश्वर-टनकपुर रेलमार्ग की सर्वे और डीपीआर समेत तमाम विकास कार्य राज्य में हुए हैं। यह कांग्रेस के समय नहीं हो सका था। इस दौरान शेर सिह गढ़िया, डॉ. राजेंद्र परिहार आदि मौजूद थे।