बागेश्वर : केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा गुरुवार को आपदा प्रभावित पौंसारी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने आपदा प्रभावितों का हाल जाना। साथ ही आपदा के जख्म भी देखे। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में डबल इंजन की सरकार पीड़ित के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस वक्त पूरा प्रदेश आपदा की मार झेल रहा है। आपदा के बाद मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करना सरकार का पहला लक्ष्य है। उसके बाद विस्थापन के लिए कार्रवाई होगी। दो दिन के भ्रमण पर टम्टा बुधवार की शाम बागेश्वर पहुंचे। गुरुवार को वह आपदा प्रभावित पौंसरी गांव पहुंचे। वहां प्राथमिक विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में वह पीड़ितों से मिले। उनका हाल जाना। मंत्री ने कहा कि गत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे प्रदेश का दौरा किया। इस दौरान वह पौंसरी के आपदा प्रभावित गणेश व महेश से भी मिले। उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। इसी क्रम में वह यहां पहुंचे हैं। गांव में आपदा से भारी जनहानि व पशुहानि हुई है। सरकारी संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। केंद्र की टीम सर्वें के बाद वापस जा चुकी है। जल्द ही उनकी रिपोर्ट आ जाएगी। पीड़ितों को हर संभ्ज्ञव सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर विधायक पार्वती दास, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, एडीएम एनएस नबियाल, हरीश मेहरा, संजय परिहार, मथुरा प्रसाद कमल परिहार, लक्ष्मण देव आदि मौजूद रहे। इसके बाद मंत्री बैड़ा पांकड़ पहुंचे। शुक्रवार को हड़बाड़ गांव जाएंगे।








