logo

बेरोजगार युवाओं ने देहरादून में भर्ती घोटालों पर किया भारी प्रर्दशन, सीबीआई जांच की करी मांग।

खबर शेयर करें -

देहरादून की सड़कों पर आज हजारों बेरोजगारों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रदेशभर से देहरादून पहुंचे बेरोजगारों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय तक रैली निकालकर भर्ती परीक्षा में हुई धांधली का विरोध किया और प्रदेश में अब तक हुईं परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग की।

धामी सरकार से सभी भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे युवाओं ने आज राजधानी में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया। राज्य भर से आए बेरोजगार युवा पहले परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। उसके बाद हाथों में तख्तियां लेकर तिब्बती बाजार, लैंसडाउन चौक, कनक चौक से होते हुए सचिवालय तक रैली निकाली। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी युवा सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

आक्रोशित युवा एलहाकम सिंह को फांसी दो नारे लगाकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट कर रहे थे। इस दौरान उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि सरकार भर्ती परीक्षाओं की जांच के नाम पर बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही है। राज्य गठन के बाद प्रदेश में हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की जांच और घोटालों में लिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज इकट्ठा हुई बेरोजगारों की भीड़ ने जिम्मेदारियां और बढ़ा दी हैं। अब सभी की लड़ाई को पुरजोर तरीके से आगे भी लड़ा जाएगा। बेरोजगारों की रैली को आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भारतीय संवैधानिक अधिकार मंच और उत्तराखंड क्रांति दल जैसे दलों ने भी अपना समर्थन दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp