logo

रोजा इफ्तार एवं स्नेह संवाद कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा ने केंद्र की योजनाओं का किया बखान

खबर शेयर करें -

प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन के निर्देशानुसार उत्तराखंड प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा रोज इफ्तार एवं स्नेह संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही है जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में मुस्लिम समाज के मध्य बताया गया। साथ ही अल्पसंख्यक समाज से अनुरोध किया गया कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान कर लोकसभा 2024 चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 400 पर के लक्ष्य को पूरा करने में अल्पसंख्यक समाज अहम भूमिका निभाये। प्रदेश संयोजक अल्पसंख्यक सद्भाव रोजा इफ्तार एवम स्नेह संवाद कार्यक्रम ई0 मोहीऊद्दीन अहमद तिवाड़ी के निर्देशन में हल्द्वानी विधानसभा के वनभूलपुरा में कार्यक्रम संयोजक इसरार अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में रोजा इफ्तार कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम में देश में अमन की भाई चारा की और एक बार फिर नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने इस के लिए दुआ मांगी गई मुस्लिम समाज ने इस बार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp