logo

गैरसैंण में ट्रक दुर्घटना मे दो लोगो की हुई मौत,तीन गंभीर घायल।

खबर शेयर करें -

गैरसैंण में एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिर गया। दुर्घटना मे दो लोगो की मौत हो गयी वही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गैरसैंण के पातलचौरा गांव के निकट एक डम्पर अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे खाई गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

ट्रक दुर्घटना में रवि निवासी झिन्गौड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल राजकुमार उम्र 32 वर्ष निवासी जिनगौड़ की चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हुई। घटना के वक्त डम्पर में चालक सहित 5 लोग सवार थे दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गम्भीर चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp