logo

घर की तरफ बढ़ रही आग को बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलसे,जिला अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। खेतों में लगी आग विकराल होकर घर की तरफ बढ़ रही थी, जिसे काबू करने के प्रयास में दो भाई झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ओखलसों गांव निवासी पूर्व सैनिक नारायण सिंह और उनका भाई प्रताप सिंह शनिवार को खेतों से उनके घर की ओर आ रही आग को बुझाने के प्रयास में आग की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों के अनुसार दोनों के हाथ, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp