logo

ब्रेकिंग : पुल में पेंट करते समय सरयू नदी में गिरे दो पेंटर, एक की हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। दीपावली के दिन पुल में पेंट कर रहे दो पेंटर नदी में गिर गए। हादसे में दो श्रमिक घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार आरे बाईपास में सरयू नदी पर बने मोटर पुल में पेंटिंग का काम चल रहा था। अचानक पाइप खिसकने से पेंट कर रहे दो पेंटर शाहनवाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद नबी निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर सरयू नदी में गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां गंभीर रूप से घायल मोहम्मद अकरम को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp