logo

चमोली में आकाशीय बिजली गिरने दो की हुई मौत

खबर शेयर करें -

चमोली : आकाशीय बिजली गिरने से एक घर की खुशियां पल भर में ही खाक हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बिजली गिरने से देवर और भाभी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। दोनों देवर और भाभी थे। गांव के तालुरी तोक में अनुसूचित जाति की बस्ती में देवर भाभी अलग-अलग कमरे में थे।

हेमा देवी (33) और जयप्रकाश (29) आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए थे, जिन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर में लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नंदानगर पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp