logo

12 सौ करोड़ की ड्रग्स के साथ दो को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 1200 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो अफगानी नागरिकों को किया गिरफ्तार। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इस सफलता पर स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने कहा कि मेथामफेटामाइन दवाओं की यह बरामदगी देश के इतिहास में हुई सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों अफगानी नागरिक साल 2016 से ही भारत में रह रहे थे। दोनों आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने लखनऊ के एक गोदाम से 606 बैग बरामद किए है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पेशल सेल ने दो अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 312.5 किलोग्राम मेथामफेटामाइन दवा और 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है

बता दें कि बीते माह ही नाइजीरियाई मूल के एक नागरिक की दिल्ली में मौत हुई थी। पुलिस ने जानकारी दी थी कि व्यक्ति की पत्नी ने कुछ दिनों पहले पुणे में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि व्यक्ति का नाम इब्राहिम था और वह ड्रग्स की तस्करी में लिप्त था। साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि इब्राहिम ने पुलिस से बचने के लिए ड्रग्स के कुछ कैप्सूल निगल लिए थे जो बाद में उसके पेट में फट गए।

कुछ सालों पहले इब्राहिम नाइजीरिया से पुणे आया था जहां उसने कोंढवा की रहने वाली एक युवती से शादी की। करीब 10 साल तक साथ रहने के बाद एक दिन इब्राहिम अचानक लापता हो गया। इसके बाद महिला ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp