logo

तकनीकी खामियों की वजह से सुरकंडा में हवा में लटकी ट्रॉली,टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय भी फसे,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

तकनीकी खामियों के चलते सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे ट्रॉलियों में 70 लोग हवा में ही लटके रहे। ट्रॉली में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय भी कर रहे थे सफर उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और टेक्निकल टीम को मौके पर भेजा। 25 मिनट तक फंसे रहने के बाद रोपवे सेवा फिर से शुरू हो गई।

टिहरी से बीजेपी के विधायक किशोर उपाध्याय भी आज सुरकंडा देवी माता के दर्शन करने गए थे। इसी दौरान रोपवे में कुछ खामियां आने की वजह से ट्रॉलियां हवा में ही रूक गईं। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। टिहरी एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे ट्रॉली का संचालन तकनीकी खराबी के कारण 25 मिनट तक रुका रहा। सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गए हैं और रोपवे अब सुचारू रूप से चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp