logo

बोल्डर के नीचे आने से 17 वर्षीय किशोर की हुई दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ ज़िले के बंगापानी में दर्दनाक दुखद हादसा होने से एक 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी। ज़िले के बंगापानी तहसील के बरम में 17 वर्षीय युवक दुर्गेश कर्तवाल आज सुबह शौच के लिए गया था। बंगापानी के बरम में पुल के समीप गोसीगाड़ में पहाड़ी से भूस्खलन हो गया । इस दौरान किशोर एक बोल्डर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ,पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने काफी मस्सकत के बाद शव को बोल्डर के नीचे से बाहर से निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp