logo

हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा,8 साल के बच्चे सहित दो की मौत

खबर शेयर करें -

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर एक कार डिवाइडर से टक्करा कर पलट गई। हादसे में कार सवार आठ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

दिल्ली निवासी परिवार कार में सवार था जो हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार नदी पर बने पुल पर पहुंची तो एक ट्रक ने कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। जिससे बचने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार 8 साल के दक्ष पिता योगेश और दादी मुगली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। याग्निक और दादा बलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई है। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। जहा एक बच्चे समेत तीन की मौत हो चुकी थी। बाकी दो घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हार सेंटर रेफर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp