logo

प्राकृतिक खेती परियोजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: प्राकृतिक खेती परियोजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। इस दौरान किसानों को उन्नत खेती व बीज की जानकारी दी गई। किसानों को बीजामृत, जीवामृत, धनजीवामृत, दशपर्णी अर्क, निमास्त्र आदि को बनाने की विधि तथा इसके उपयोग के बारे में बताया। किसानों से वैज्ञानिक व प्राकृतिक खेती करने की अपील की गई। प्राकृतिक खेती मिट्टी के स्वास्थ्य सुधारने में मील का पत्थर साबित होगी। केंद्र अध्यक्ष राजकुमार ने प्राकृतिक खेती के प्रभाव की जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ डॉ. कमल पांडे, डॉ नवल किशोर सिंह और हरीश चंद्र जोशी ने उन्नत बीज की जानकारी दी। इस मौके पर नरेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, महेश सिंह, सौरभ बोरा, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp