logo

एनआरएलएम समूह की 30 महिलाओं को 13 दिवसीय उद्यमिता विकास के तहत पिरुल उत्पाद को लेकर दिया प्रशिक्षण

खबर शेयर करें -

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तहत एनआरएलएम समूह की 30 महिलाओं को काण्डे कन्याल के सीएलएफ कार्यालय में 13 दिवसीय उद्यमिता विकास के तहत पिरूल संबंधी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण में महिलाओं ने पिरुल की टोकरी, राखी, टी कॉस्ट, विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किये गये। प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना व मुद्रा लोन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी, तथा संस्थान द्वारा दिए जाने वाले निशुल्क प्रशिक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। निदेशक द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार कर आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित कर प्रशिक्षण का लाभ लेकर स्वरोजगार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर निदेशक दिनेश कुमार,एफएलसी काउंसलर महेंद्र सिंह गैड़ा, मूल्यांकन अधिकारी शैलेंद्र सिंह मेहरा, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार व फैकल्टी चंद्रभानु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp