logo

पिथौरागढ़–मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक कार दुर्घटना, तीन की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पिथौरागढ़–मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह (30) पुत्र राम सिंह निवासी धुरातोली मुनस्यारी, अंकित पांडेय (30) निवासी बीड़ पिथौरागढ़ और आयुष पंत (26) निवासी टकाना के रूप में हुई है।
वहीं दुर्घटना में देवेंद्र पंत (25) निवासी टकाना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रोड नहीं तो वोट नहीं" के नारों से गूंजा फुलवाड़ी, सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना
Ad
Share on whatsapp