logo

नैनीताल में दर्दनाक हादसा,आठ लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ देर रात नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के मल्लागांव से नेपाली मूल के मजदूरों को टनकपुर ले जा रही बोलेरो जीप गहरी खाई में गिर गई। देर रात हुए हादसे में चालक सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। देर रात पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी आठ शव बरामद कर लिए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार,बेतालघाट ब्लाक मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ऊंचाकोट से सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे नेपाल के करीब दस मजदूर एक बोलेरो जीप बुक कराकर टनकपुर के लिए रवाना हुए थे। मल्लागांव के पास पहुंचने पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बेतालघाट एसओ अनीस अहमद ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। रात करीब 12 बजे तक बोलेरो चालक बेतालघाट निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार समेत आठ शव खाई से निकाल लिए गए। नेपाली मूल के ये मजदूर टनकपुर के लिए निकले थे। ये सभी बेतालघाट में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp