logo

कत्यूर महोत्सव को लेकर पर्यटन विभाग व जनप्रतिनिधियों ने की बैठक

खबर शेयर करें -

कत्युर महोत्सव की तैयारियों को लेकर ब्लॉक प्रमुख ऑफिस में पर्यटन विभाग व जनप्रतिनिधिओ की हुई बैठक…. आगामी दिसम्बर माह में होगा कत्युर महोत्सव…

अखिल आजाद जोशी..

कत्युर महोत्सव की तैयारियों को लेकर पर्यटन विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिओ की बैठक हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कत्युर घाटी का गौरवशाली इतिहास रहा है. प्रदेश सरकार धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए वचनबद्ध है, सरकार द्वारा पर्यटन व धार्मिक गतिविधियां बढ़ाने के उद्देश्य से कत्युर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष लक्ष्मीदत्त पांडे, ग्राम प्रधान बिनखोली देवेंद्र गोस्वामी, घनश्याम जोशी टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कुंदन भंडारी,हरीश रावत, दयाकृष्ण जोशी, रमेश जोशी, लोकगायक गोविन्द गिरी गोस्वामी, बलवंत सिंह भंडारी, नवीन बोरा, राजेंद्र नेगी, मनोज रावल, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, नगर पंचायत ईओ राजेश जोशी, हिमांशु जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp