logo

गेहूं की कटाई कर रहे 52 वर्षीय व्यक्ति पर तीन बाघों ने हमला कर बनाया निवाला।

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक खत्म होने का नाम नही ले रहा है। जिसकी वजह से कई बार मवेशियों और इंसानों को बाघ अपना निवाला बना लेते हैं। कोटद्वार के ग्राम डला तोक गांव लडुवा सैण में बाघ ने एक 52 वर्षीय व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया। जानकारी अनुसार गढ़वाल डिवीजन के कार्बेट नेशनल पार्क से लगे ग्राम डला में बीरेंद्र सिंह पुत्र गंगा सिंह घर के पास खेतों में गेहूं की कटाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक तीन बाघों ने उस पर हमला बोल दिया। जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगो ने बताया की शाम करीब 5 बजें बीरेंद्र सिंह अपने घर के पास खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था इस दौरान अचानक से पहुंचे तीन बाघों ने उस पर धावा बोला दिया तीन बाघों होने के चलते ग्रामीण बीरेंद्र को नहीं बचा पाए जिसकी वजह से बीरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दे की वन विभाग के गढ़वाल डिवीजन और कार्बेट नेशनल पार्क से सटे गांव में पांच बाघों की चहलकदमी देखी गई थी‌ इससे पहले रिखणीखाल प्रखंड के गाडीयू पुल क्षेत्र में 6 मवेशियों को बाघ अपना निवाला बना चुके हैं। बाघ के हमले के बाद वन विभाग और कॉर्बेट नेशनल क्षेत्र के कालागढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के उच्च अधिकारी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp