बागेश्वर : बागनाथ फुटबाल अकादमी की तीन बालिकाओं का चयन नार्थ जोन फुटबाल प्रतियोगिता के लिए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की टीम में हुआ है। प्रतियोगिता हरियाणा के भीवानी (हरीपुर) में आयोजित की जा रही है। चयनित खिलाड़ियों में कोमल खडाई, चांदनी परिहार तथा गीता मेहता शामिल हैं। फुटबाल कोच नीरज पांडे ने बताया कि जिले की अन्य छात्राएं भी अलग-अलग विश्वविद्यालयों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से मुस्कान धपोला व ज्योति कोरंगा तथा हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल से रवीना परिहार भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों की उपलब्धि से जिले में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों के चयन पर विधायक पार्वती दास, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंह खेतवाल, डा. कमल किशोर, राजू बोरा, जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, सुंदर रावल, ललित कनवाल, सूरज जोशी, दिलीप मेहरा, महिपाल गढ़िया, सुंदर गढ़िया, गणेश धपोला, गीता कोरंगा, विजय रावत, नवीन रावल, कविता खेतवाल, गरिमा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।








