logo

20 लाख की स्मैक के साथ रोडवेज बस चालक समेत तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने बड़ी कामयाबी हासिल की है, 20 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों में जीजा- साले और एक रोडवेज का चालक है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा किया, उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत एनटीएफए की टीम द्वारा 223 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, साथ ही तस्करों के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है गिरफ्तार अभियुक्त बदायूं उत्तर प्रदेश से इसमें खरीद कर हल्द्वानी बेचने के लिए आ रहे थे, पुलिस ने चरणजीत सिंह, मनीष कुमार और रिंकू कश्यप नाम के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, चरणजीत सिंह रोडवेज बस चालक है,आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। स्मैक की क़ीमत लगभग 20 लाख रूपये बताई जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp