logo

यहां फ्लैट में किशोरी का शव मिलने से मचा हड़कंप,परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

किशोरी की मां कूड़ा बिनने का काम करती है, किशोरी से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।

देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में एक शिक्षिका के फ्लैट में एक किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान किशोरी से दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई। हालांकि अब तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। वही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने एसएसपी देहरादून से फोन पर वार्ता की। साथ ही डीआईजी पी रेणुका को भी नाबालिग की मौत के कारणों की स्पष्ट जांच के आदेश दिए।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव बाथरूम से पाया गया। इसके बाद शिक्षिका के पति, जिसका नाम राजा लूथरा बताया जा रहा है, वह किशोरी को लेकर अस्पताल गया और उसी ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर अब मृतका किशोरी के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। मृतका की बहन का आरोप है कि कल दोपहर उसकी बहन डरी सहमी घर आई थी। उसने बताया कि मालिक द्वारा उसे बेल्ट से पीटा गया। इससे सवाल उठाल उठ रहे हैं कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज निकाला गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp