logo

उत्तराखंड मे आज हो सकती है बारिश और बर्फबारी,मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी।

खबर शेयर करें -

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश मे गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के जिलों और कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है. कुमाऊं मंडल के अन्य स्थानों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अंदेशा जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने एवं आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है. राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चलने की संभावना है. साथ ही मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी के चलते येलो अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp