logo

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला हुई दर्दनाक मौत।

खबर शेयर करें -

कोटद्वार में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक महिला बुरी तरह झुलस गई और महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घटना से मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक कल सुबह कोटद्वार कौड़िया सैनिक कॉलोनी निवासी महिला रुकमा देवी अपने मकान की छत पर जल चढ़ाने गई थी तभी वह ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट लाइन करंट की चपेट में आ गई। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से रुकमा देवी के परिजनों में कोहराम मच गया वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की करवाई के लिए भेजा तथा हादसे की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp