गरूड़ के एक गांव में एक मां ने स्वयं जहर खाने के बाद अपनी ग्यारह माह की बच्ची को भी जहर खिला दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई वही मां का अभी इलाज चल रहा है। महिला ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया। बैजनाथ पुलिस इसके कारणों की जानकारी जुटा रही है। स्थानीय लोगो के अनुसार महिला का पति दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। महिला पिछले कुछ माह से अपनी ग्यारह महीने की बच्ची राची के साथ ससुराल से अलग रह रही थी। आज दोपहर बाद उसने स्वयं जहर खाने के साथ ही अपनी ग्यारह महीने की बच्ची को भी जहर पिला दिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद आसपास के लोग उन्हें बैजनाथ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बच्ची राची को मृत घोषित कर दिया। वही महिला हालत में कुछ सुधार है। बैजनाथ थाने के एसओ कैलाश बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के शव को पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां की हालत में पुती तरह सुधार आने के बाद ही उसका बयान लिया जाएंगा। उसके बाद ही आत्महत्या के कारणों के बारे में पता चल पायेगा।







