logo

प्रदेश मे बदल सकता है मौसम का मिजाज,मौसम विभाग ने 13 अप्रैल से जताई बारिश की संभावना

खबर शेयर करें -

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 13 अप्रैल के बाद बारिश की संभावना जताई गयी है। बारिश होने पर लोगों को तपती गर्मी से राहत जरूर मिलेगी। मौसम विभाग का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ की आहट राहत दे सकती है। वही मौसम विभाग ने 13 अप्रैल तक तापमान में वृद्धि की संभावना जाहिर की है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में भी तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है। ऐसे में पहाड़ों में तापमान बढ़ने से जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ने की संभावना भी है। ऐसे में मौसम विभाग ने जंगलों के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा है। 13 अप्रैल तक पिथौरागढ़, बागेश्वर,रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली समेत अन्य जनपदों में भी हल्की से मध्यम बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के मैदानी इलाकों की बात करें तो राजधानी देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। देहरादून का अधिकतम तापमान 37°C, हरिद्वार का अधिकतम तापमान 38°C और उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 38°C है, जो सामान्य से 6 से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp