logo

ठेकेदार पर जानलेवा हमला मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया कोतवाली का घेराव।

खबर शेयर करें -

मारपीट में घायल ठेकेदार नवीन परिहार के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर धरना दिया। घेराव करने वालों में काफी महिलाएं शामिल थीं। इन लोगों ने पुलिस पर जबरन घायल ठेकेदार के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया।

पूर्व जिपं उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे लोगों ने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि तीन लोगों ने 29 अगस्त की रात ठेकेदार नवीन परिहार पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस रिपोर्ट लिखने में आनाकानी कर रही थी। ठेकेदार यूनियन ने एसपी से मुलाकात की। एसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी की ओर से भी घायल ठेकेदार और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस ने घायल ठेकेदार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर अन्याय किया है।

देवेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में ग्रामीण आज कोतवाली में धमक गए। यहां नारेबाजी के साथ उन्होंने प्रदर्शन किया और धरने में बैठ गए। उन्होन बताया की 29 अगस्त की रात राजकीय ठेकेदार नवीन परिहार पर रोहित रावत, विनोद शाही और कुशी राम ने जानलेवा हमला किया। हमले के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनका हल्द्वानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसकी शिकायत पुलिस से उनके द्वारा उसी दिन कर दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने अभी तक किसी को भी गिरफ्तारी नहीं किया है। जिससे हमलावरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने दो दिन के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। जिन लोगों ने हमला किया वह अब बचने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कर दबाव बनाना चाहते है जिसे बर्दाश नही किया जाएगा। जबकि सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है की किस तरह से उन्होंने हमला कर मारपीट व लूटपाट की। उन्होंने कहा की सत्ता पक्ष के दबाव में अपराधियों को बचाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि दो दिन के भ्रमण पर सीएम पुष्कर धामी जिले में आ रहे हैं। उनके सामने भी यह समस्या रखी जाएगी। इसके बाद भी समस्या नहीं सुलझी तो आंदोलन किया जाएगा। वही कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने नाराज ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत किया और बताया की जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp