logo

आतंक का पर्याय बना गुलदार हुआ पिंजरे में कैद,ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

खबर शेयर करें -

असों गांव में लगातार आतंक मचा रहा गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। कल रात वह गांव में लगाए गए पिंजरे में फंस गया। गुलदार के कैद होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।


बागेश्वर काफलीगैर के असों गांव में 29 जुलाई की रात को गुलदार ने एक बुजुर्ग महिला को निवाला बना दिया था। वन विभाग ने गांव में घटनास्थल के समीप ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। चार जगहों पर ट्रैप कैमरे भी लगे थे। हालांकि गुलदार दो दिनों तक गांव में अलग अलग स्थान पर दिखा, लेकिन पिंजरे के समीप नहीं आया, लेकिन बीती रात वह पिंजरे में कैद हो गया। ग्रामीण गोपाल असवाल ने बताया कि एक गुलदार पिंजरे में फंसा है, लेकिन एक गुलदार गांव की सरहद पर घूमते दिख रहा है। वही रेंजर श्याम सिंह करायत और वनकर्मियों की टीम गुलदार को वन विभाग कार्यालय बागेश्वर ले आए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp