logo

सरयू नदी में युवती ने लगाई छलांग, उसे बचाने गई चाची भी बही,फायर टीम खोजबीन में जुटी।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में दो के डूबने की सरयू नदी में बहने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि एक युवती ने सरयू में छलांग लगा दी। उसे बचाने गई महिला भी बह गई है। पुलिस और फायर सर्विस की टीम दोनों की खोजबीन में जुट गई है। बहने वाली दोनो महिलाएं चाची और भतीजी बताई जा रही हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज विकास भवन के समीप से एक युवती अपनी चाची के साथ जा रही थी। अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। उसे बहता देख चाची भी नदी में कूद गई। दोनों को बहता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल जेएस ढकरियाल ने बताया कि पुलिस और फायर सर्विस की टीम सरयू में खोजबीन कर रही है। दोनों स्यालडोबा की बताई जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp