logo

किशोरी ने बिलोना पुल से सरयू में लगाई छलांग, खोजबीन जारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। सरयू नदी में छलांग लगाने और बहने वालों का सिलसिला थम नहीं रह है। आज सुबह एक किशोरी ने बिलौना पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। पुलिस प्रशासन किशोरी की खोजबीन में जुटा है। किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने बताया कि आज सुबह भटखोला क्षेत्र की एक किशोरी टैक्सी में सवार होकर आई थी। वह बिलौना पुल के समीप गाड़ी से उतरी और कुछ देर बाद पुल के बीचोबीच जाकर नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस, फायर सर्विस और प्रशासन की टीम ने खोजबीन शुरू की, हालांकि अब तक किशोरी का पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp