logo

नगर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर हुईं व्यापारियों की वार्ता,जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक

खबर शेयर करें -

जिला व्यापार मंडल के आह्वाहन पर नगर व्यापार मंडल इकाई की बागनाथ मंदिर में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष बबलू नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर की नई इकाई का गठन, नए व्यापारियों की सदस्यता कराने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान व्यापारियों ने नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, सदस्यों से संगठन की मजबूती को लेकर जिलाध्यक्ष नेगी ने रायशुमारी की। बैठक में व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा व्यापार मंडल सदस्यों के वार्षिक सदस्यता शुल्क के निर्धारण के लिए सदस्यता शुल्क प्रभारी की ज़िम्मेदारी जिला महामंत्री अनिल कार्की को सौंपी। वही व्यापारियों की सदस्यता में सभी सदस्यों से समस्या के समाधान करने पर सहमति जताई। वहीं जिलाध्यक्षने राजेंद्र परिहार को सर्वसम्मति से चुनाव प्रभारी बनाया गया। बैठक में मनीष जखवाल, उमेश साह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, पंकज पांडे, नवीन लाल साह, बबलू जोशी, राजेंद्र उपाध्याय, कवि जोशी, हिमांशु जोशी, मनीष पांवड़े,क्वी जोशी,आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp