logo

बागेश्वर में दो और आठ मई को होगा क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन ट्रायल,एसोसिएशन की बैठक में लिया गया निर्णय

खबर शेयर करें -

आज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के आफिस मे जिले मे लीग और ट्रायल संबंधी एक बैठक आहूत की गई ,,जिसमे सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने अपने सुझाव रखे ,,ततपश्चात सभी की सहमति से जिले मे क्रिकेट लीग और ट्रायल कार्यक्रम तय किये गए।


बैठक मे अध्यक्ष सुरेश सोनियाल ,संरक्षक हरीश सिंह रावल, उपाध्यक्ष राम चन्द्र पांडेय ,कोषाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र परिहार उपस्थित थे बैठक का संचालन सचिव रमेश सिंह दानू ने किया
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के निर्देशों के अनुसार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर ने जिले मे U-14 ,U- 16 U -19 , U – 25 और सीनियर वर्ग के लीग /ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गयी है । सर्वप्रथम सभी वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा उसके बाद सभी वर्गों की 12 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा ,,उसके चयनित टीम के बीच मे लीग मैच कराए जाएंगे,, लीग मैचों मे सर्वश्रेठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन इंटर डिस्ट्रिक्ट मे प्रतिभाग करने वाली टीम मे किया जाएगा

सभी वर्गों के ट्रायल की तिथियां इस प्रकार है

1- 02/05/2022 —- सीनियर और U- 25
2- 08/05/2022 — U14 ,U 16 ,U 19

सभी वर्गों के खिलाड़ियों के ट्रायल कर्मयाल क्रिकेट अकैडमी मण्डलसेरा मे लिए जाएंगे
ट्रायल सुबह 8 बजे शुरू कर दिए जाएंगे

सभी खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म सोमवार से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के आफिस होटल गोमती ,श्रम विभाग के आफिस के पास से उपलब्ध हो जाएंगे

रजिस्ट्रेशन फार्म शुल्क – 500 रु

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp