logo

111 पौधों के वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प बागेश्वर वन विभाग और देवकी लघु वाटिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर वन विभाग एवं देवकी लघु वाटिका, मण्डलसेरा के संयुक्त तत्वावधान में “माँ कोटगाड़ी भगवती शांति वन” में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के शहीदों को समर्पित इस वन क्षेत्र में भागीरथी कांडा मार्ग के दोनों ओर 111 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सभी पौधों को माँ कोटगाड़ी भगवती शांति वन को समर्पित करते हुए उनके संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में फिर ठप हुई बीएसएनएल ब्रॉडबैंड सेवा, घंटों इंटरनेट बंद रहने से उपभोक्ता परेशान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्याम सिंह करायत ने उपस्थित जनसमूह को वन एवं पर्यावरण संरक्षण, वनाग्नि की रोकथाम, जैव विविधता के संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत एवं संवेदनशील उपयोग की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक माना जाएगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा के साथ निभाई जाए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।
इस दौरान क्षेत्र में स्थापित सूचना पट्ट पर अंकित संदेश का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि “माँ कोटगाड़ी भगवती शांति वन” की स्थापना वर्ष 2004-05 में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के शहीदों की पावन स्मृति में की गई थी। वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण तथा किसी भी प्रजाति के पौधों एवं वृक्षों का पातन पूर्णतः प्रतिबंधित है। साथ ही वनाग्नि की रोकथाम एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने लगाए गए 111 पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दोहराते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के बेड़ा-मझेड़ा में बनेगा हेलीपैड, मुख्यमंत्री ने 8.91 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति: विधायक सुरेश गढ़िया
Ad
Share on whatsapp