logo

वन दरोगा भर्ती की शारीरिक परीक्षा होगी जुलाई में,आयोग ने दी जानकारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (ukssc) द्वारा कराई जा रही वन दरोगा की भर्ती परीक्षा में कुछ आवेदकों की ओर से दाखिल आपत्ती को जांच के बाद खारिज कर दिया गया है। जिसके बाद 6 महीने से अटकी दस्तावेज वेरिफिकेशन प्रक्रिया का शुरू होने का रास्ता भी साफ हो गया है। बता दे कि आयोग ने 2019 में वन दरोगा के 316 पदों पर भर्ती शुरू की थी और पिछले साल दिसंबर में इसके परिणाम भी आ गए थे। इस बीच कई युवाओं ने नार्मलाइजेशन प्रक्रिया और परीक्षा के बाद कई प्रश्नों को हटाए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में वाद दाखिल किया था। लेकिन अब आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह तक शारीरिक परीक्षा हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp