logo

राष्ट्रीय ध्वज से साइकिल की सफाई करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में तिरंगे के अपमान का मामला के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है। वही आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव निवारण अधिनियम की धारा 2 के तहत केस भी दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि तिरंगे का अपमान करने वाला आरोपी साइकिल दुकानदार है, जो तिरंगे से साइकिल की सफाई कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। व्यक्ति का तिरंगे से साइकिल साफ करने का वीडियो वायरल होने के बाद हल्द्वानी निवासी कनिष्क ढींगरा अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को राष्ट्रीय ध्वज की अपमान की तहरीर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पड़ताल से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बनभूलपुरा का रहने वाला है। उसकी मंगलपड़ाव में साइकिल वर्क्स की दुकान है। बताया जा रहा है कि दुकान खोलने के बाद शख्स ने साइकिल को साफ करने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल किया, किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वाइरल होने के बाद व्यक्ति पर कार्यवाही की मांग भी सोशियल मीडिया में हो रही थी। वही कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp