logo

लीसे से लदा कैंटर चौखुटिया के पास पलटा,वाहन चालक की हुई मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव

खबर शेयर करें -

चौखुटिया मार्ग पर लीसा से लदा एक कैंटर गहरी खाई में जा पलटा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने कटर मशीन से वाहन काटकर बाहर निकाला शव।


मंगलवार को DCR अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि चोखुटिया मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के नेतृत्व में टीम मौके के लिए रवाना हुई।


एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन UK04CA9904 , केन्टर जो कि लीसा से भरा हुआ था। वाहन के अनियंत्रित हो जाने के कारण 10 मीटर खाई में गिर गया। जिससे व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई।


एसडीआरएफ टीम द्वारा गाड़ी के नीचे फंसे शव को बामुश्किल बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त ज्योलिकोट के भल्युटी गांव निवासी 40 वर्षीय घनश्याम सिंह मेहरा के रूप में हुई।


एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के नेतृत्व में आरक्षी कैलाश, ललित जोशी, कमल जोशी, सूरज, पैरामेडिक्स अनुज कुमार व चालक आनंद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp