logo

पुंगरघाटी में आंदोलन की सुगबुगाहट तेज

खबर शेयर करें -

बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर दोफाड़ में आम बैठक, एक दिवसीय धरने की तैयारी

बागेश्वर। पुंगरघाटी में लगातार बढ़ रही समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर क्षेत्र में आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पुंगरधाटी विकास मंच के तत्वाधान में कृषि इंटर कॉलेज दोफाड़ में एक आम बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें शासन-प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार के तहत 48 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नशे में बाइक चलाने पर चालक गिरफ्तार

बैठक में मंच की कार्यकारिणी के विस्तार, क्षेत्रीय एकजुटता, तथा विकास संबंधी लंबित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
मंच के संरक्षक एडवोकेट राजेश रौतेला और हरीश कालाकोटी ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़कों और यातायात जैसी बुनियादी जरूरतें वर्षों से ठप पड़ी हैं, जबकि सरकारी कागजों में कार्य प्रगति पर दिखाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, “क्षेत्र की अनदेखी अब बर्दाश्त से बाहर है। युवा, बुजुर्ग और सभी ग्रामीणों को आम बैठक में पहुंचकर आगे की रणनीति तय करनी होगी।”

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए बागेश्वर में कांग्रेस का सांकेतिक उपवास, वीवीआईपी मामले की जांच तेज करने की मांग

पुंगर घाटी में तेज गति से बढ़ रहा पलायन भी ग्रामीणों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। बुनियादी संसाधनों और अवसरों के अभाव में गांवों से लोगों का लगातार बाहर जाना जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्याएँ खत्म होने के बजाय और गहरी होती जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि और दशहरा को लेकर अलर्ट मोड में बागेश्वर पुलिस, टैक्सी चालकों को किया जागरूक

पुंगरधाटी विकास मंच ने समस्त क्षेत्रवासियों से बैठक में शामिल होकर व्यापक जनसहयोग प्रदान करने की अपील की है।

रिपोर्ट : हरीश कालाकोटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp