logo

बदमाशो ने हरिद्वार में पंजाब रोडवेज के कंडक्टर से पैसो का बैग छिनने का किया प्रयास,ड्राइवर पर किया हमला।

खबर शेयर करें -

लूट की घटनाएं अब हरिद्वार के शहरी इलाकों में भी सामने आने लगी हैं। कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र में पंजाब रोडवेज की बस को रोककर 4 बदमाशों ने कंडक्टर से पैसों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर चालक पर चारों बदमाशों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और बस पर पथराव करते हुए फरार हो गए। वहीं घायल चालक को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कल रात करीब 11:30 बजे पंजाब रोडवेज की एक बस सवारियों को लेकर ऋषिकुल पुल पर आकर रुकी। इसी दौरान तीन से चार अज्ञात लोग बस में चढ़ गए और उन्होंने परिचालक से पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। यह देख चालक सीट छोड़ लुटेरों से भिड़ गया। इस दौरान एक लुटेरे ने चालक के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन चालक की दिलेरी के चलते लुटेरे परिचालक से पैसों से भरा बैग छीनने में कामयाब नहीं हो सके।

इसी दौरान बस में सवार कुछ यात्रियों ने भी विरोध शुरू किया तो सभी आरोपी बस से नीचे उतर गए, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने नीचे से बस पर पत्थरबाजी की और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp