logo

पूरे देश की सड़कों पर गूंजा बेटी-सुरक्षा का संदेश: ‘राइडर नौनी’ ने बाइक से नाप दिया भारत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला रेडक्रॉस समिति की सदस्य पूजा तलाल उर्फ राइडर नौनी ने एक वर्ष में बाइक से देशभर का भ्रमण कर बालिका सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण का प्रभावी संदेश दिया है। उन्होंने भारत के लगभग सभी राज्यों के स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों में जाकर बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा और आत्मविश्वास पर संवाद स्थापित किया। उनकी यह सामाजिक यात्रा आगामी 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में औपचारिक रूप से संपन्न होगी। कार्यक्रम में रेडक्रॉस समिति उन्हें सम्मानित भी करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश में टूटा बुजुर्ग का आशियाना, अपनों ने नहीं संभाला, रेडक्रॉस ने बढ़ाया मदद का हाथ

फिटनेस ट्रेनर के रूप में कार्यरत पूजा ने बचपन में ही बाइक चलाना सीख लिया था। ढाई वर्ष पूर्व उन्होंने लंबी दूरी की यात्राएं शुरू कीं और धीरे-धीरे इस जुनून को सामाजिक उद्देश्य के साथ जोड़ दिया। पिछले वर्ष उन्होंने एक पालतू बिल्ली और कंटेंट सहयोगी साथी के साथ देशव्यापी बाइक यात्रा का निर्णय लिया। महिला सशक्तीकरण को इस अभियान की थीम बनाया गया। अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप को छोड़कर वे देश के प्रत्येक प्रदेश में पहुंचीं। यात्रा के दौरान उन्होंने बालिका सुरक्षा पर कार्यशालाएं आयोजित कीं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से लाखों लोगों तक संदेश पहुंचाया। वर्तमान में उनके सात लाख से अधिक फॉलोअर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शामा क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज स्थापना की संभावनाओं का डीएम ने लिया जायजा, सफल मॉडलों के अध्ययन के निर्देश

चुनौतियां अनेक, लेकिन हौसला अडिग

पिथौरागढ़ मूल निवासी और वर्तमान में काशीपुर में रहने वाली पूजा के अनुसार अकेली महिला के रूप में मोटरसाइकिल पर देशभर का सफर आसान नहीं होता। अधिकांश स्थानों पर उन्हें सहयोगी और संवेदनशील लोग मिले, लेकिन कुछ परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण भी रहीं। उन्होंने कहा कि यात्रा से पहले ही वे मानसिक रूप से तैयार थीं और मजबूत आत्मबल ने हर कठिनाई को पार करने में मदद की।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट-बागेश्वर मुख्य मार्ग पर मलबे का खतरा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने BRO पर उठाए सवाल

बालिकाओं को खुद पहल करनी होगी

पूजा का मानना है कि महिला सशक्तीकरण तभी सार्थक होगा जब बालिकाएं स्वयं आगे बढ़ने का साहस दिखाएं। परिवारों द्वारा लगाए जाने वाले प्रतिबंधों को तोड़ने की पहल भी बालिकाओं को ही करनी होगी। उन्होंने कहा कि परिजनों को अपनी बेटियों पर भरोसा करना चाहिए कि वे हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp