logo

ज्युलिकोट मे बच्चियों पर हमला करने वाला गुलदार हुवा पिंजरें मे कैद,पहले दो ओर गुलदार हो चुके है इलाके से कैद।

खबर शेयर करें -

रिपोर्ट कमल जगाती नैनीताल

उत्तराखंड के ज्यूलिकोट में बच्चियों को अपना शिकार बना रहे गुलदारों की तलाश में आज सवेरे तीसरा गुलदार भी वन विभाग के कब्जे में आया । बीते दिनों 5 वर्षीय बच्ची पर हमला कर मौत के घाट उतारने के बाद चोपड़ा गांव के लोग आंदोलनरत थे । हमलावर अज्ञात गुलदार को दो बच्चियों का शिकार करने के कारण नरभक्षी घोषित किया गया है । डी.एफ.ओ.बीजू लाल टी आर ने फोन पर बताया कि इस मादा गुलदार का डी.एन.ए.और गर्भधारण टैस्ट किया जाएगा ।

नैनीताल में ज्यूलिकोट के चोपड़ा गांव में बीती 16 तारीख को एक घर के आंगन में खेल रही 5 वर्ष की बालिका राखी पर गुलदार ने हमला कर दिया था । बच्ची को तो गुलदार के जबड़े से परिजनों ने छुड़ा लिया था लेकिन उसकी अस्पताल पहुंचते पहुंचते मौत हो गई थी।दो महीने पहले भी इसी क्षेत्र में एक बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था, जिसके बाद लगाए गए पिजरें में दो गुलदार पकड़ लिए गए थे । उन गुलदारों को इलाज के रानीबाग रैस्क्यू सेंटर और फिर नैनीताल ज़ू भेजा गया था ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp